चंदा मांगने के बहाने घर में आए 2 लोग, महिला की बालियां उतरवाकर हुए फरार...पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार
punjabkesari.in Wednesday, Sep 06, 2023 - 05:13 PM (IST)

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता) : हरियाणा के यमुनानगर के बुढ़िया थाना क्षेत्र में चंदा मांगने के बहाने घर में आए दो लोगों ने महिला को बातों में उलझा कर उसकी दोनों बालियां उतरवा ली और भाग गए।
बताया जा रहा है कि यह घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सीसीटीवी को कब्जे में लेकर जांच की। इसी दौरान सीसीटीवी के आधार पर दोनों को गिरफ्तार किया गया।
थाना प्रभारी केवल सिंह ने बताया कि पकड़े गए दोनों लोगों ने अपना अपराध कबूल कर लिया है और महिला से उतरवाई गई बालिया भी बरामद कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि दोनों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)