एक्टिवा सवार को तेज रफ्तार ट्राले ने मारी टक्कर, मौके पर ही तोड़ा दम

punjabkesari.in Friday, Feb 17, 2023 - 03:52 PM (IST)

अंबाला: शहर में  एक्टिवा सवार को तेज रफ्तार ट्राले ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की भाई की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

बता दें कि मृतक तेजिंद्र सिंह से उसका अरुण कुमार मिलने के लिए आया था। इस दौरान वह कार में सवार होकर वापस चला गया। जिसके बाद तेजिंद्र सिंह भी एक्टिवा पर सवार होकर ड्यूटी के लिए निकल गया। इस बीच तेज रफ्तार ट्राले ने उसे टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके भाई अरुण  की शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज जांच में जुटी है। जिसके बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। 

   (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)   

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ajay Kumar Sharma

Recommended News

Related News

static