दिल्ली के बाद देश में हिसार की हवा सर्वाधिक खराब, कोरोना के बाद अब हवा बनी जहर

punjabkesari.in Saturday, Oct 31, 2020 - 10:25 AM (IST)

हिसार: कोरोना के बाद अब शहर की हवा भी सांस लेने लायक नहीं बची। पिछले एक महीने से लगातार बढ़ रहा प्रदूषण लैवल शुक्रवार को अपने सबसे खतरनाक स्तर 500 पर पहुंच गया। पूरे देश में दिल्ली के बाद हिसार की हवा सबसे खराब दर्ज की गई है। प्रदूषण का मीटर अपने 5वें चरण में जा पहुंचा है,जो खुले में सांस लेने के लिए बेहद खतरनाक है। शुक्रवार को दिल्ली के आनंद विहार एरिया का औसतन प्रदूषण लैवल जहां 450 दर्ज किया गया, वहीं हिसार 432 प्वाइंट के साथ देश में दूसरे व प्रदेश में सबसे ऊपर है।

सांस लेने के लिहाज से जहां 100 प्वाइंट से ज्यादा की हवा खराब मानी जाती है, वहीं हिसार में न्यूनतम लैवल भी 343 दर्ज किया गया है। अगर ऐसी हवा में सांस लिया जाए तो फेफड़े व सांस संबंधी अन्य दिक्कत हो सकती है। इसके अलावा आंखों में जलन, सिर चकराना व उल्टियां आने की शिकायत हो सकती है। शुक्रवार को पी.एम. 2.5 प्रदूषण लैवल न्यूनतम 343 व अधिकतम 500 प्वाइंंट दर्ज किया गया है वहीं पी.एम. 10 लैवल 234 व 500 तक दर्ज किया गया है।

राज्य के प्रमुख शहरों का औसतन प्रदूषण लैवल
अम्बाला    274
बहादुरगढ़    360
चरखीदादरी    336
फरीदाबाद    377
फतेहाबाद    399
गुरुग्राम        424
हिसार        432
जींद        388
कैथल        291
करनाल        251
कुरुक्षेत्र     284
मानेसर        339
नारनौल        265
पंचकूला    148
पानीपत        303
रोहतक        333
सिरसा        342
सोनीपत        345


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static