कर्मचारियों की सभी मांगें बिल्कुल जायज है: तंवर

punjabkesari.in Monday, May 21, 2018 - 09:03 AM (IST)

चंडीगढ़(धरणी): हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक  तंवर ने कहा कि उन्होंने सफाई कर्मचारियों से यह आह्वान किया है कि सभी संकल्प लें कि सभी वाल्मीकि व गरीब परिवार इस व्यवस्था का परित्याग कर दें और अपने बच्चों को पढाएं, लिखाएं। इस काबिल बनाएं कि भावी पीढिय़ां इस काम से न जुड़ें। कांग्रेस पार्टी इसके लिए एक रोड मैप तैयार करेगी व सत्ता में आते ही इसेे लागू भी करके दिखाएगी। 

तंवर ने कहा है कि हरियाणा में सभी कर्मचारी सड़कों पर आंदोलनरत हैं। उनकी सभी मांगें जायज हैं, मगर सरकार हठधर्मिता अपना रही है। सामान काम का सामान वेतन मांगना गटर में उतरने के लिए अत्यंत जरूरी है, यह अत्यंत संवेदनशील मुद्दा है। अशोक तंवर ने कहा कि 21 मई से गुरुग्राम में वह भी सफाई कर्मचारियों के आंदोलन व आमरण अनशन में शामिल होंगे व समर्थन देंगे। तंवर ने कहा कि मुख्यमंत्री रोड शो में क्या दे रहे हैं, जनता को क्या मिल रहा है। मुख्यमंत्री को चंडीगढ़ बैठ जनहित के कार्य करने चाहिएं। भाजपा के संकल्प पत्र रूपी घोषणा पत्र को अध्यन कर लागू करें। अफसरों के माध्यम से काम करवाएं। मुख्यमंत्री कोई फिल्मी स्टार तो हैं नहीं जो रोड शो कर हाथ हिला अभिवादन लें। 

रोड शो का जगह-जगह विरोध इसलिए हो रहा है क्योंकि 4 साल में  काम तो किए नहीं, लोगों में आक्रोश है। तंवर ने कहा कि अब हरियाणा में सत्ता पक्ष का सबसे बुरा दौर शुरू हो गया है क्योंकि हरियाणा में राहुल के मार्गदर्शन में कांग्रेस की सरकार बनने की तैयारी शुरू हो चुकी है, उससे कैसे निपटेंगे उसको कंट्रोल कैसे करेंगे। तंवर ने कहा कि हरियाणा बचाना, परिवर्तन लाना हमारा धयेय है। करनाल में संविधान बचाओ रैली भी रखी गई है क्योंकि कर्नाटक में जो कुछ हुआ ऐसा कई कुछ हो रहा है। जनता के भय को निकालना है। आज भाजपा के राज में जनता डरी व सहमी हुई है। कार्यकर्ता का सम्मान केवल कांग्रेस में है। कार्यकर्ता ही परिवर्तन के सूचक हैं और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाना हमारा लक्ष्य है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rakhi Yadav

Recommended News

Related News

static