सभी 90 सीटों पर आम आदमी पार्टी की जमानत जब्त हुई थी, साफ है हरियाणा में धरातल पर कुछ नही है :बुद्धिराजा

punjabkesari.in Monday, Mar 21, 2022 - 05:32 PM (IST)

चंडीगढ़(धरणी): हरियाणा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धि राजा ने बताया कि आज प्रदेश का सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी है। आने वाले दिनों में युवा कांग्रेस विंग गांव- ब्लॉक- जिले लेवल पर जाकर मुखर होकर लोगों तक सत्ता पक्ष की जनविरोधी- किसान विरोधी नीतियों के बारे में लोगों को जागरूक करेंगी। बुद्धिराजा ने कहा कि हाल ही में आए नतीजों से प्रदेश में भले ही थोड़ा बहुत आज असर है, कुछ लोगों को आदत है हवा के साथ चलने की। लेकिन जिस प्रकार से पिछले चुनावों में सभी 90 सीटों पर आम आदमी पार्टी की जमानत जब्त हुई, इसलिए मुझे नहीं लगता कि हरियाणा में इस पार्टी के पास धरातल पर कुछ है। बुद्धिराजा ने कहा कि हरियाणा युवा कांग्रेस विंग ना केवल पंजाब के साथ लगते जिलों बल्कि पूरे प्रदेश में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाएगी। नौजवानों को खेलों के साथ जोड़ने के लिए गांव- जिला स्तर पर सभी खेलों को प्रमोट किया जाएगा। प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। इस प्रशिक्षण शिविर में भविष्य के रोडमैप की पूरी तैयारी हम कर रहे हैं।

हरियाणा युवा कांग्रेस नवनिर्वाचित टीम के प्रशिक्षण हेतु कांग्रेस पार्टी द्वारा तीन दिवसीय शिविर का आयोजन पंचकूला में किया गया। जिसमें सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने शिरकत की। 23 मार्च को शिविर में यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा एलावुरी और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास पीवी भी पहुंचें। इसकी जानकारी देते हुए हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धि राजा ने बताया कि युवा कांग्रेस के महासचिव सीताराम लांबा इस आयोजन में प्रदेश युवा कांग्रेस टीम के ट्रेनिंग इंचार्ज होंगे, जो पूरी टीम के साथ कांग्रेस की विचारधारा और भविष्य के रोडमैप के लिए युवा विंग को खासतौर पर नए साथियों को तैयार करेंगे।

सभी लोग भाजपा की जन विरोधी नीतियों से परेशान होकर हुड्डा की सरकार को कर रहे हैं याद :बुद्धिराजा

बुद्धिराजा ने कहा कि पांचों राज्यों में कांग्रेस की सरकार का ना वास्तव में एक चिंतनीय विषय है। इसके बारे में एआईसीसी का चिंतन शिविर भी लग रहा है। देश में सबसे अधिक समय में कांग्रेस पार्टी सत्ता में रही। राजनीति में बहुत से उतार चढ़ाव आए। कभी किसी की जगह कोई फिक्स नहीं होती। लेकिन यह बात दावे से कह सकता हूं कि आज हरियाणा में अगर आम चुनाव हो जाएं तो भारी बहुमत से भूपेंद्र सिंह हुड्डा और दीपेंद्र हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी सत्ता पर आसीन हो जाएगी। आपसी गुटबाजी पर बोलते हुए बुद्धि राजा ने कहा कि बड़े परिवारों में छोटी मोटी चीजें चलती रहती हैं। लेकिन जब तक यह चीजें पर्दे के पीछे रहें तो अच्छी होती हैं। आज हरियाणा सरकार जिस प्रकार से काम कर रही है, लगातार सवा साल तक देश के किसान सड़कों पर आंदोलन में बैठे रहे। व्यापारी परेशान है। मजदूर परेशान है। युवा बेरोजगार हैं। सभी लोग भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सरकार को याद कर रहे हैं। इसलिए छोटी मोटी बातों ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ेगा। लोग इंतजार कर रहे हैं कि कब चुनाव आए और हुड्डा को मुख्यमंत्री चुने।

अब कांग्रेस की जीत में एक बड़ी भूमिका प्रदेश की युवा विंग की रहेगी :बुद्धिराजा

बुद्धिराजा ने कहा कि पंजाब चुनावों के नतीजों से यह नजर आया है कि 75 से 80 फ़ीसदी युवा विधायक चुने गए हैं। इसलिए के युवा विंग की कांग्रेस से यह मान रहेगी कि अधिक से अधिक विधानसभाओं की टिकटें नौजवान साथियों को दी जाए। मजबूती से यह बात रखी जाएगी और मजबूती से ही चुनाव लड़ा जाएगा। आज प्रदेश की युवा विंग मजबूत है। युवा विंग मजबूत है और कांग्रेस की जीत में एक बड़ी भूमिका प्रदेश की युवा विंग की रहेगी।

बुद्धिराजा ने कहा कि वह लंबे समय तक छात्र राजनीति से जुड़े रहे राजनीति का जीवन यूनिवर्सिटी से शुरू हुआ। यूनिवर्सिटी के समय भी बहुत से बैरिकेट्स लड़ाई गए। लेकिन वहां का पड़ाव पार करके एनएसयूआई अध्यक्ष भी बना बहुत ही मुश्किलें आई, लेकिन आज सभी मुश्किलों को पार करते करते युवा कांग्रेस विंग का प्रदेशाध्यक्ष हूं। बड़ी जिम्मेदारी है। बहुत से बैरिकेट्स लगाए जा रहे हैं। लेकिन मुझे इन चीजों से कोई फर्क नहीं पड़ता। केवल प्रभु की कृपा बनी रहे मैं रुकने वाला नहीं हूं। हरियाणा के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा को बैठा देखना चाहता हूं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vivek Rai

Recommended News

Related News

static