अम्बाला के युवक की अमेरिका में गोली मारकर हत्या, 9 साल से स्टोर में कर रहा था काम

punjabkesari.in Monday, Mar 02, 2020 - 10:36 AM (IST)

नारायणगढ़ (धर्मवीर) : लूट के इरादे से अम्बाला के नारायणगढ़ के गांव लोटों के 29 वर्षीय युवक मनिंद्र सिंह की अमेरिका में गोलियां मारकर हत्या कर दी।मृतक 9 वर्षों से इंडियाना शहर में एक स्टोर में काम करता था। 27 फरवरी की रात करीब साढ़े 10 बजे एक निग्रो बदमाश ने मनिंद्र की बाजू में गोली मार दी, जिससे वह नीचे गिर गया। 

इसके बाद बदमाश ने उसका मोबाइल व गल्ले से पैसे लेकर जाते समय उस पर दोबारा गोली चलाई। जो उसकी छाती में लगी और उसकी मौत हो गई। सांसद नायब सैनी का कहना है कि क्षेत्र के युवक मनिंद्र सिंह की गोली मारकर हत्या दुखभरी बात है। उनकी विदेश मंत्री से बात चल रही है। जल्द मनिंद्र का शव विदेश से मंगवाया जाएगा और उनके परिवार को इंसाफ मिलेगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static