रक्षाबंधन पर गांव नहीं गई पत्नी तो नाराज पति ने छत से दिया धक्का, महिला गंभीर रूप से घायल

punjabkesari.in Sunday, Sep 03, 2023 - 12:12 PM (IST)

पानीपतः जिले के राज नगर में रहने एक व्यक्ति ने घरेलू झगड़े की वजह से पत्नी को छत से धक्का दे दिया। जिसके बाद महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। जानकारी के मुताबिक पति के पीड़िता रक्षाबंधन पर अपने घर यानी ससुराल नहीं गई थी। इसको लेकर पति और पत्नी में झगड़ रहे थे। जिससे आवेश में आकर पति ने गाली गलौज व मारपीट कर पत्नी को छत धक्का दे दिया। नीचे सड़क पर गिरने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका नाम नूतन है। वह करनाल के गांव गोली की रहने वाली है। हालही में वह पानीपत के राज नगर में किराए पर अपने पति शिवकुमार के साथ रहती है। महिला ने बताया कि 31 अगस्त को रक्षाबंधन पर उसका पति उसे गांव गोली ले जाना चाहता था, लेकिन उसने अपने पति को गांव जाने से मना कर दिया। महिला का कहना है कि उसके ससुराल वाले उसे पसंद नहीं करते हैं। इसलिए वह नहीं जाना चाहती थी।

इसी शाम वह रोजाना की तरह खाना बना रही थी। रक्षाबंधन पर घर न जाने को लेकर उसके पति ने उसके साथ गाली गलौज मारपीट की। इसके साथ ही उसने कहा कि वह उसे जान मार देगा और गुस्सेत में उसने छत से धक्का दे दिया। धक्का इतनी जोर का थी कि वह नीचे गली में जाकर गिरी।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)     


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Saurabh Pal

Related News

static