इनेलो की नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, अशोक अरोड़ा फिर प्रदेशाध्यक्ष बनाए गए

punjabkesari.in Friday, Oct 12, 2018 - 05:31 PM (IST)

चंडीगढ़(धरणी): इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ओमप्रकाश चौटाला ने इेनेलो पार्टी की नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित की है। जिसमें अरोड़ा एक बार फिर इनेलो प्रदेशाध्यक्ष बनाए गए हैं। वहीं चौटाला ने राज्य पार्टी के नए पदाधिकारियों की भी घोषणा कर दी है।

उन्होंने विधायक जसविंदर सिंह संध, सतवीर वर्मा, ओमप्रकाश माटा, राजिंद्र बिसला पूर्व विधायक और चौधरी सुनील यादव को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। डॉ. अजय सिंह चौटाला प्रदेश के सेक्रेटरी जनरल के पद पर बने रहेंगे जबकि रामकुमार सैनी भूतपूर्व विधायक, वेद नारंग विधायक, बूटा सिंह लुक्खी और ईश्वर पलाका जनरल सेक्रेटरी नियुक्त किए गए हैं। सेक्रेटरी के पदों पर बलदेव सिंह घनघस, रामकुमार ऐबला और महेंद्र सिंह चौहान नियुक्त किए गए हैं। भूतपूर्व विधायक रामपाल माजरा को संगठन सचिव बनाया गया है।

राज्य प्रवक्ता का कार्यभार प्रवीण आत्रेय और प्रचार सचिव का पदभार राजकुमार रिढाऊ को दिया गया है। भूतपूर्व मंत्री सुभाष गोयल खजांची के पद पर होंगे जबकि नीति और कार्यक्रम कमेटी के अध्यक्ष ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) ओपी चौधरी होंगे। शेर सिंह बडशामी भूतपूर्व विधायक अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति के अध्यक्ष होंगे। स. नच्छत्र सिंह मल्हान कार्यालय सचिव और मुख्य मीडिया को-आर्डिनेटर प्रो. हरबंस सिंह होंगे।

चौधरी ओमप्रकाश चौटाला ने पॉलिटिकल अफेयर कमेटी के सदस्यों के नामों की भी घोषणा की है, जिसमें इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा, पूर्व एमपी डॉ. अजय सिंह चौटाला, नेता प्रतिपक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला, पूर्व विधायक शेर सिंह बडशामी, विधायक जसविंदर सिंह संधू, पूर्व डिप्टी स्पीकर गोपीचंद गहलोत, पूर्व मंत्री सुभाष गोयल, पूर्व विधायक मोहम्मद इलियास, डॉ. रामकुमार जांगड़ा, पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी, एमएस मलिक (रिटायर्ड डीजीपी), आरएस चौधरी  (रिटायर्ड आईएएस), बीडी ढालिया (रिटायर्ड आईएएस), पूर्व विधायक रामपाल माजरा, बनारसी दास, पूर्व विधायिका श्रीमती सरोज मोर, अश्विनी दत्ता और ब्रिगेडियर ओपी चौधरी शामिल हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Recommended News

Related News

static