अनुराग ढांडा ने राम देव बाबा पर साधा निशाना, वजह जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

punjabkesari.in Sunday, Feb 05, 2023 - 08:05 PM (IST)

गोहाना(सुनील): आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय सलाहकार अनुराग ढांडा ने बाबा रामदेव पर निशाना साधा है। उन्होंने राम देव द्वारा मुसलमानों पर दिए गए बयान को लेकर कहा कि वह योगी होने के बावजूद भी बीजेपी के एजेंडे पर काम कर रहे है। एक योगी को यह शोभा नहीं देता है। उन्होंने कहा कि बाबा राम देव और तालिबान दोनों मोदी सरकार की तारीफ कर रहे हैं। तालिबान ने ट्वीट कर मोदी सरकार के बजट को अच्छा बताया है। इस बजट में कुछ नहीं है, जिसकी तारीफ भारत का कोई नागरिक नहीं कर सके। उन्होंने कहा कि जिसकी तारीफ तालिबान कर रहा आप समझ सकते हैं कि वह किस राह पर चल रहा हैं।

 

बीजेपी जनता और लोकतंत्र में विश्वास नहीं करती है: अनुराग ढांडा

 

बता दें कि अनुराग ढांडा आज गोहाना में प्रेस वार्ता कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोग जनता और लोकतंत्र में चुने हुए प्रतिनिधियों पर विश्वास नहीं करते है। उसे हम दिल्ली में भुक्तभोगी है। उन्होंने कहा कि बीजेपी दिल्ली में चुने हुए सीएम केजरीवाल को सीएम मानने से इनकार करती है,तीन बार के सीएम के स्थान पर एलजी से सरकार चलवा रहे है।

 

अनुराग ढांडा ने कहा कि बीजेपी चुने हुए प्रतिनिधियों पर विश्वास नहीं करती है

 

उन्होंने कहा कि सरपंच ई-टेंडरिंग को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं आप के किसी कार्यक्रम में शामिल होने पर उन्हें धमकियां मिल रही है। पता नहीं यह बीजेपी सरकार चुने हुए प्रतिनिधियों पर विश्वास क्यों नहीं करती है। उन्होंने कहा कि सरपंच एक गांव के विकास के बारे में काम करेगा, लेकिन एक अधिकारी कई गांवों का कैसे विकास करवाया पाएगा। इससे भ्रष्टाचार का लेवल और भी ज्यादा बढ़ जाएगा।

 

बिना कुछ किए मनोहर लाल पर तीन लाख करोड़ का कर्ज कैसे हो गया: अनुराग ढांडा

 

उन्होंने सीएम मनोहर लाल द्वारा पुरानी पेंशन से देश बर्बाद हो जाएगा। इस बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि उन्हें कुछ पता नहीं है। वह केवल हवा में बात करते है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में सब कुछ फ्री होने के बाद भी कर्ज नहीं है। वहीं इन पर बिना कुछ किए ही तीन लाख करोड़ का कर्ज कैसे हो गया है। हमने पुरानी पेंशन पंजाब में लागू की है। यह पेंशन कर्मचारियों का हक है,उन्हें मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनेगी तो हरियाणा में भी पुरानी पेंशन लागू करेंगे। इस सरकार में कर्मचारियों की जमा पूंजी अडानी के शेयर में लगा हुआ है।

 

बीजेपी फूट डालो और राज करो की नीति पर काम कर रही है: अनुराग ढांडा

 

उन्होंने कहा कि जैसे अंग्रेजों ने फुट डालो और राज करो की रणनीति अपनाई थी। ठीक उसी प्रकार से आपस में जाति पाती, ऊंच नीच में लोगों का बांटना कर शासन करना है। उन्होंने कहा कि अडानी के शेयर गिर रहे है, लेकिन वे बताएं कि ऐसा क्यों हो रहा है। इस पर मीडिया में बोलना चाहिए वे मोदी सरकार बनने से पहले कहते थे, उनकी सरकार बन जाएगी तो पेट्रोल डीजल 33 और 35 रुपए हो जाएगा, इस पर उन्हें जवाब देना चाहिए।

 (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)  

 

 

 

 

 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Ajay Kumar Sharma

Recommended News

Related News

static