क्या सुविधाओं की कमी के चलते बहुतकनीकी व इंजीनियरिंग कॉलेजों की सीटें खाली हैं: भुक्कल

punjabkesari.in Tuesday, Mar 03, 2020 - 09:17 AM (IST)

चंडीगढ़ : कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल ने तकनीकी शिक्षा मंत्री अनिल विज से सवाल किया कि क्या सुविधाओं की कमी के चलते प्रदेश के बहुतकनीकी व इंजीनियरिंग कालेजों के सीटें रिक्त हैं? यह सवाल उन्होंने विज द्वारा यह कहे जाने पर प्रदेश सरकार अब नए बहुतकनीकी और इंजीनियरिंग कालेज नहीं खोलेगी, क्योंकि पहले से खुले कालेजों में अधिकांश सीटें रिक्त पड़ी है। भुक्कल ने यह भी कहा महिला बहुतकनीकी कालेजों में सुरक्षा के कदम उठाए जाने की जरूरत है। 

अटेली के विधायक सीता राम ने सरकार से अपने विधानसभा क्षेत्र में राजकीय महिला बहुतकनीकी कालेज खोलने के बारे में सरकार से जानकारी मांगी थी और इसी सवाल के जवाब में विज ने सदन को बताया कि राज्य में 52 प्राइवेट पॉलीटैक्नीक हैैं, जिनमें से चार महेंद्रगढ़ जिले में हैैं।

इनमें भी 62 फीसदी सीटें खाली पड़ी हैं। अटेली से महेंद्रगढ़ की दूरी बहुत ज्यादा नहीं है, लेकिन वहां की पॉलीटैक्नीक में भी 56 फीसदी सीटें खाली चल रही हैैं। इसलिए नए पॉलीटैक्नीक खोलने का कोई फायदा नहीं है। यदि विधायक चाहें तो इन पॉलीटैक्नीक तक छात्र-छात्राओं को पहुंचाने के लिए बसों का इंतजाम किया जा सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static