पूरी रात अस्पताल में डटे रहे अशोक तंवर, सुबह होते ही कांग्रेस कार्यकर्ता होने लगे इकट्ठे

punjabkesari.in Friday, Jun 28, 2019 - 09:47 AM (IST)

फरीदाबाद(अनिल राठी): विकास चौधरी हत्याकांड ने धीरे-धीरे राजनीतिक रुप ले लिया है। इस कड़ी में शुक्रवार को सुबह होते ही बीके अस्पताल के बाहर कांग्रेसी कार्यकर्ता का जमावड़ लगना शुरु हो गया है। वहीं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर भी रातभर से अस्पताल में ठहराव किए हुए है। बता दें कि मृतक विकास चौधरी के शव को अभी तक उनके परिजनों ने नहीं लिया है प्रदेश अध्यक्ष अशोक तवर अपने समर्थकों के साथ शुव ग्रह के सामने बैठे हुए हैं।

अशोक तवर ने कहा की घटना के 5 घंटे बाद तक हरियाणा के मुख्यमंत्री को नहीं पता होता है फरीदाबाद में बदमाश किस तरह से हत्याएं कर रहे हैं उन्होंने कहा कि आज हरियाणा में जंगलराज बन चुका है कानून व्यवस्था तार-तार हो चुकी है आए दिन बदमाशों की गोलियों का शिकार निर्दोष लोग बन रहे हैं।

उन्होंने कहा कि फरीदाबाद में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल आ रहे हैं और उनको यह दिखाया जाएगा और बताया जाएगा कि फरीदाबाद में क्या घटना घटित हुई है अशोक तंवर के इस बयान से साफ हो जाता है कि  28 जून को होने वाले मुख्यमंत्री के प्रोग्राम में खलल पड़ सकती है और कांग्रेस प्रवक्ता विकास चौधरी की हत्या के मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन कर सकती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Naveen Dalal

Recommended News

Related News

static