लोकसभा का टिकट मिलने के बाद अनिल विज से मिलने पहुंची बंतो कटारिया, कई मुद्दों पर की चर्चा

punjabkesari.in Friday, Mar 15, 2024 - 10:05 AM (IST)

अंबाला (अमन कपूर) : अंबाला लोकसभा से टिकट मिलने के बाद अंबाला में कार्यकर्ता सम्मेलन से पहले बंतो कटारिया ने विज से मुलाक़ात की। विज से मिलकर उन्होंने लोकसभा चुनाव को लेकर कई मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान विज ने बंतो कटारिया को विश्वास दिलाया कि वह जी जान से उनका साथ देंगे और उन्हें भारी बहुमत से विजय बनाएंगे। इस दौरान बंतो कटारिया ने शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद जताया, जिन्होंने स्वर्गीय रत्नलाल कटारिया के परिवार पर विश्वास जताया और उन्हें लोकसभा चुनाव लड़ने का मौका दिया।

PunjabKesari

बंतो कटारिया अभी तक रत्न लाल कटारिया का चुनाव प्रचार उनके पीछे रहकर संभालती आई है। जिस पर बंतो कटारिया ने कहा कि भाजपा में कमल का फूल चुनाव लड़ता है। कांग्रेस ने अंबाला लोकसभा से किसी उम्मीदवार के नाम की घोषणा नहीं की है। जिसको लेकर भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया ने कहा कि कांग्रेस राष्ट्रीय पार्टी है, हमारा मुकाबला कांग्रेस से ही है।

कटारिया परिवार की अंबाला में पकड़

बंतो कटारिया पर विश्वास जताने का सबसे बड़ा कारण यह है कि इनके परिवार की अंबाला लोकसभा पर पुरानी पकड़ है। उनके पति रतन लाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहने के साथ-साथ यहां से 3 बार भी सांसद रहे हैं।

दूसरा कारण ये भी है कि बंतो कटारिया की भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और हाल ही में सीएम बने नायब सिंह सैनी के साथ नजदीकियां भी हैं। इन दोनों परिवारों के पुराने संबंध हैं। यही कारण है कि नायब सैनी ने प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद जब अपनी प्रदेश की टीम का ऐलान किया तो उसमें बंतो कटारिया को प्रदेश उपाध्यक्ष का पद दिया था।

1980 से BJP से जुड़ी हुई हैं बंतो

बंतो कटारिया का जन्म 4 मई 1964 में घरौंडा में हुआ था। परिवार शुरू से ही जनसंघ से जुड़ा है। शादी के वक्त केवल मैट्रिक तक ही शिक्षा ग्रहण की हुई थी। शादी के बाद परिवार के सहयोग और अपनी लगन से BA, MA, LLB तक की शिक्षा ग्रहण की। बंतो ने कुछ समय तक हरियाणा उच्च न्यायालय में वकालत भी की। बंतो 1980 से भाजपा की सदस्य हैं और मंडल अध्यक्ष से लेकर प्रदेश उपाध्यक्ष तक की जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं। भारत के नवरत्नों में शामिल गेल की स्वतंत्र डायरेक्टर हैं। कुछ माह से प्रदेश भाजपा की उपाध्यक्ष भी हैं।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static