भारतीय मजदूर संघ ने कोरोना महामारी के चलते धरना स्थगित किया

punjabkesari.in Thursday, Jul 09, 2020 - 09:33 PM (IST)

चंडीगढ़ (धरणी): भारतीय मजदूर संघ की आपातकालीन बैठक में निर्णय लिया गया के संघ द्वारा आज किया किया जाने वाला विरोध प्रदर्शन 16 जुलाई तक स्थगित किया गया है। उल्लेखनीय है कि चंडीगढ़ प्रशासन ने भारतीय मजदूर संघ को एक पत्र भेजा, जिसमें यह अपील की गई कि कोरोना महामारी के चलते भारतीय मजदूर संघ द्वारा होने वाला धरना स्थगित किया जाए। जिसे कोरोना महामारी के चलते और भारतीय मजदूर संघ की रीति नीति को देखते हुए "जिसमें देश हित में करेंगे काम के" सिद्धांत को मानते हुए यह धरना 16 तक स्थगित किया गया। 

बता दें कि नगर निगम चंडीगढ़ में कार्यरत सुपरिंटेंडेंट अजीत सिंह जो कि भारतीय मजदूर संघ चंडीगढ़ के अध्यक्ष भी हैं को तथ्यों से तोड़ मरोड़ कर सस्पेंड किया गया है। अजीत सिंह अपनी छुट्टी मंजूर कराकर राजनंदगांव छत्तीसगढ़ गए थे। नगर निगम के अधीक्षक अभियंता संजय अरोड़ा ने तथ्यों को तोड़ मरोड़ कर उन्हें गैरहाजिर साबित करने की कोशिश की। इस संदर्भ में यह विरोध प्रदर्शन नगर निगम प्रांगण में किया जाना था, जिसे कोरोना  महामारी के चलते 16 जुलाई तक स्थगित किया गया है। अब यह धरना 16 जुलाई को सेक्टर 25 की रैली ग्राउंड में होगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

vinod kumar

Recommended News

Related News

static