बापू पर विवादित बयान के खिलाफ युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका मंत्री विज का पुतला

punjabkesari.in Sunday, Jan 15, 2017 - 06:29 PM (IST)

भिवानी (अशोक भारद्वाज): जिला युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज द्वारा महात्मा गांधी पर दिए गए विवादित बयान की निंदा की और गलत भाषा का प्रयोग करने को लेकर बस स्टैंड के समक्ष मंत्री विज का पुतला फूंका। इस दौरान युवा कार्यकर्ताओं ने अनिल विज से इस्तीफा की मांग करते हुए रोष प्रदर्शन कर नारेबाजी की।

जिला युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता आज सुबह दादरी बस स्टैंड के समक्ष एकत्रित हुए और रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अनिल धनखड़ ने किया। रोष प्रदर्शन के बाद युवाओं ने स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का पुतला फूंका।

अनिल धनखड़ ने स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज द्वारा महात्मा गांधी पर दिए गए विवादित बयान की निंदा करते हुए कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि देशवासियों को बीजेपी के नेताओं और मंत्रियों से इसी तरह के आपत्तिजनक और बेतुके बयानों की अपेक्षा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि खादी और गांधी इस देश के इतिहास हैं और देश की आत्मनिर्भरता की पहचान भी। इस दौरान युवाओं ने मंत्री से इस्तीफा मांगा और कहा कि वे सावर्जनिक रूप से माफी मांगे अन्यथा युवा कांग्रेस आंदोलन करेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static