Police Constable Recruitment: हरियाणा में पुलिस कांस्टेबल अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट, PMT के लिए जारी किया शेड्यूल

punjabkesari.in Friday, Jun 26, 2026 - 11:20 AM (IST)

हरियाणा डेस्क : हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा हरियाणा पुलिस कांस्टेबल (पुरुष) भर्ती करवाई जा रही है। जिसके तहत अब अभ्यर्थियों के फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (PST) किए जा रहे हैं। एचएसएससी ने अब पीएसटी के लिए नया शेड्यूल जारी कर दिया है।
 


एचएसएससी द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, पुलिस कांस्टेबल (पुरुष) के PST के लिए 29 जून से 4 जुलाई का शेड्यूल जारी किया गया है। इस अवधि के दौरान जिन अभ्यर्थियों का फिजिकल होना है, उनके एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए हैं।

2 बैच में होगा फिजिकल

HSSC द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, दो बैच में फिजिकल होंगे। जिसमें सुबह के अभ्यर्थियों के एंट्री सुबह 5 बजे से शुरू होगी। वहीं दूसरे बैच में अभ्यर्थी करीब 2 घंटे बाद एंट्री ले पाएंगे। दूसरे बैच के अभ्यर्थियों का प्रवेश सुबह 7 बजे शुरू होगा और वे अभ्यार्थी साढ़े 7 बजे तक सेंटर में प्रवेश ले पाएंगे। वहीं अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड आधिकारिक लिंक के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। 

 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)               


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static