विरासत वाले बयान जेपी ने दी सफाई...हुड्डा भी बचाव में उतरे, कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन से बीरेंद्र सिंह ने बनाई दूरी

punjabkesari.in Saturday, Jun 22, 2024 - 07:38 PM (IST)

जींद(अमनदीप पिलानिया): हरियाणा में कांग्रेस कार्यकर्ता व नेता लोकसभा चुनाव परिणामों के बाद गदगद दिखाई दे रहे हैं। इसी जोश को विधानसभा चुनाव तक कांग्रेस पार्टी बरकरार रखना चाहती है, जिसके लिए हर जिले में भूपेंद्र हुड्डा कार्यकर्ता सम्मेलन कर रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार को जींद जिले में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस पार्टी प्रदेश अध्यक्ष उदयभान, सांसद सतपाल ब्रह्मचारी और हिसार सांसद जय प्रकाश जेपी सम्मेलन में मौजूद रहे। 

PunjabKesari

वहीं इस कार्यक्रम से चौधरी बीरेंद्र सिंह की दूरी चर्चा का विषय बनी हुई। कार्यकर्ता सम्मेलन से चौधरी बीरेंद्र की दूरी साफ इशारा कर रही है कि पार्टी की गुटबाजी में वह शामिल हैं। इसके इत्तर राजनीतिक बयानों में झलकता है कि हुड्डा और बीरेंद्र सिंह में कहीं न कहीं दूरी है। बताया जा रहा है कि बीरेंद्र सिंह को कार्यक्रम का न्यौता नहीं दिया गया था। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की भीड़ देख भूपेंद्र हुड्डा काफी खुश नजर आए। उन्होंने कहा कि 'जगह छोटी पड़गी, आगे जींद में झलसा करना पड़ेगा' 

PunjabKesari

कार्यक्रम के अंत में हुड्डा बोले भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा पूरे हरियाणा में जींद अकेला जिला पड़ता है, जिसमें 3 सांसद हैं। नरवाना सिरसा लोकसभा में आता है, वहां से बहन सैलजा और उचाना हिसार लोकसभा में  से भाई जयप्रकाश और सोनीपत से हमारे ब्रह्मचारी जी हैं। हरियाणा में क्या कोई और ऐसा जिला है।   

कार्यक्रम के बाद प्रेसवार्ता में भूपेंद्र सिंह से पूछा गया कि किरण चौधरी कहती हैं कांग्रेस में केवल षड्यंत्र होते हैं। इस पर उन्होंने कहा कि शायद वो करती होंगी मुझे नहीं मालूम है। भाजपा ज्वाइन करने के सवाल पर हुड्डा बोले कि प्रजातंत्र में कोई किसी पार्टी में जाए। उनको उनका भविष्य उसमें अच्छा लगता होगा। मेरी शुभकामनाएं हैं। इस दौरान बीरेंद्र सिंह का किरण के कांग्रेस छोड़ने पर बयान आया था कि किरण की बेटी के मन के अंदर राजनीतिक चोट लगी है। इस हुड्डा बोले की 10 साल पहले बीरेंद्र सिंह को भी लगी थी। इस हम क्या करें।  

PunjabKesari

इस दौरान उचाना में विरासत वाले बयान पर हिसार सांसद जय प्रकाश ने कहा मैंने औरतों के बारे में नहीं कहा था। उन्होंने कहा कि विरासत का मायना बड़ा लड़का होता है, क्या रणबीर महेन्द्रा स्वर्गीय चौधरी बंसीलाल के बेटे नहीं हैं ? आप ये बताओ जो मैंने कहा क्या गलत है। नंबरदार गुजर जाए तो बड़े बेटे को नंबरदारी मिलती हैं ना, मैंने औरतों के बारे में नहीं कहा है। राजनीति में और अफसरशाही में जेंडर नहीं होता कोई विरासत नहीं होती, जो जितनी मेहनत करेगा उतना खा लेगा। वहीं बाद में जय प्रकाश जेपी का बचाव करते हुए हुड्डा बोले ऐसा है, चौधरी बंसीलाल जो हैं पूरे प्रदेश के नेता थे हम भी उसी विरासत से थे।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Saurabh Pal

Related News

static