विवादित बयानों से प्रदेश का माहौल बिगाड़ रहे बीरेंद्र सिंह:आर्य

punjabkesari.in Sunday, Apr 16, 2017 - 11:41 AM (IST)

कुरुक्षेत्र (खुंगर):केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के हरियाणा प्रवेश पर रोक लगनी चाहिए, क्योंकि वह रोज कोई न कोई विवादित बयान देकर प्रदेश का माहौल बिगाड़ रहे हैं। मुख्यमंत्री अढ़ाई साल से लर्निंग लाइसैंस पर सरकार चला रहे हैं। अगर वह सरकार नहीं चला सकते तो उन्हें हटाया जाना चाहिए। यह विचार कुरुक्षेत्र के सैक्टर-4 में पत्रकारों से हरियाणा सर्वजन पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष, हरियाणा बीज निगम के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व विधायक रोशन लाल आर्य ने रखे। 

उन्होंने बीरेंद्र सिंह के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अब जाट अनुसूचित जाति और जनजाति के अधिकारों पर भी डाका डालना चाहते हैं। केंद्रीय मंत्री ने बयान दिया है कि जाट समाज को एस.सी./बी.सी. कैटेगरी में डाला जाए। इस अवसर पर हरजीत सिंह थिड, बलबीर सिंह कमौदा, संजीव कुमार, विशाल चौधरी, धर्मसिंह, अमरजीत, बलवीर शर्मा व सुनील कुमार मौजूद थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static