भाजपा किसान मोर्चा की बैठक, केंद्रीय कृषि मंत्री भी हुए शामिल

punjabkesari.in Sunday, Dec 19, 2021 - 05:38 PM (IST)

गुरुग्राम (मोहित): गुरुग्राम के सेक्टर 40 के अपैरल हाउस में भाजपा किसान मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक में केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर व भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल भी मौजूद रहे। बैठक में कृषि कानून की वापसी के बाद भाजपा किसान मोर्चा के सभी सदस्यों इस बारे में जानकारी दी गई कि किसानों के बीच जाकर वह उन्हें जागरूक कैसे करें। इसके अलावा बैठक में किसान आंदोलन के चलते पार्टी को हुई क्षति की पूर्ति के लिए भी रणनीति तय की गई।
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Shivam

Related News

static