करनाल में गरजे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, बोले- देश की जनता के लिए किए कई कार्य

punjabkesari.in Sunday, May 19, 2024 - 04:31 PM (IST)

करनाल: करनाल में रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा पहुंचे। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के लिए करनाल में बुद्धिजीवी सम्मेलन में आयोजित लोगों से वोट की अपील की। उन्होंने जहां जनता से वोट की अपील की तो वहीं उन्होंने बताया कि किस तरह से बीजेपी ने लोगों के लिए कार्य किए है पिछले 10 साल में देश किस तरह से विकास की गति पर आगे बढ़ा है और देश को किस तरह से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता और देश के विकास के लिए कार्य किए हैं।

विपक्ष पर साधा निशाना

विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा यह जितने भी नेता है चाहे वो अरविंद केजरीवाल है चाहे वह कांग्रेस के नेता है या फिर वो दूसरी पार्टियों के नेता है या तो वो जेल में है या फिर बेल पर है। जेपी नड्डा ने साथ ही विपक्षी पार्टियों के नेताओं को भ्रष्टाचारी बताया और उन पर निशाना साधते हुए कहा कि किस तरह से उनके यहां से लाखों करोड़ों रुपयों का भ्रष्टाचार हुआ है, इनकी सरकार में इन्होंने भ्रष्टाचार किया है, आज भारत बदला है।

कांग्रेस वाले हो या अरविंद केजरीवाल है ये महिलाओं के सम्मान की बात करते हैं, लेकिन आज ये क्या कर रहे हैं सबको पता है जनता सब कुछ जानती है। इसी के साथ-साथ उन्होंने करनाल की जनता से वोट की अपील की और साथ ही साथ उन्होंने कहा कि हरियाणा की 10 की 10 लोकसभा सीटों को जीतकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की झोली में डालकर हमें फिर एक बार उन्हें प्रधानमंत्री बनाना है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Nitish Jamwal

Related News

static