करनाल में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, कुछ दूरी पर पड़ी थी साइकिल
punjabkesari.in Saturday, Jan 14, 2023 - 10:03 AM (IST)

करनाल : करनाल जिले में बलड़ी बाइपास के पास एक व्यक्ति का शव मिलने का मामला सामने आया है। शव से कुछ दूरी पर एक साइकिल भी पड़ी हुई थी। अभी शव की पहचान नहीं हो पाई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस में भिजवा दिया।
देर रात बाइपास के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर रात राहगीरों ने बलड़ी बाइपास के पास व्यक्ति का शव पड़ा देखा। लोगों का आरोप है क्या डायल 112 की टीम शव देखकर वापस चली गई। जिसके बाद दोबारा डायल 112 पर फोन किया गया। जिसके बाद दाेबारा टीम सदर थाना पुलिस के साथ पहुंची।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)