शादी के लिबास में न्याय की गुहार लगाने पुलिस थाने पहुंची दुल्हन(Video)

punjabkesari.in Wednesday, Jul 11, 2018 - 11:04 AM (IST)

सिरसा(सतनाम सिंह): सिरसा में शादी के लिबास में शहर थाना पहुंची इस दुल्हन की शादी होनी थी, लेकिन शादी के एन वक़्त पर दूल्हे के परिवार वालो ने बारात लाने से मना कर दिया। दुल्हन के परिजन शाम तक बारात का इंतज़ार करते रहे लेकिन बारात नहीं पहुंची। जिसके बाद दुल्हन अपने परिवार संग शहर थाना पहुंच गई। लड़की ने   थाना में शिकायत देकर लड़के वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
PunjabKesari
दरअसल, सिरसा ज़िले के एक गांव की रहने वाली युवती व उसके पिता ने सिटी थाना में शिकायत देते हुए कहा कि मंगलवार को शहर के एक पैलेस में मीरपुर निवासी लड़के के साथ उनकी बेटी की शादी होनी थी। शादी से पहले शहर के गुरुद्वारा साहिब में दोनों के फेरे होने थे। दुल्हन पक्ष के लोग गुरुद्वारा में लड़की को शादी के जोड़े में लेकर बारात का इंतजार कर रहे थे। दोपहर तक जब बारात नहीं आई तो दुल्हन के पिता ने दूल्हा पक्ष को फोन किया। 
PunjabKesari
वहां से रिश्ता करवाने वाले बिचौले ने बताया कि दूल्हा पक्ष की मांग है कि शादी में जितना भी खर्च है वह लड़की पक्ष वाले वहन करें। साथ ही उन्हें शादी में कोई बड़ी व मंहगी सौगात दे। बिचौले के मुंह से ऐसे शब्द सुनकर दुल्हन के पिता के पांव तले से जमीन खिसक गई। उसने बेटी और अपनी इज्जत की दुहाई देते हुए दूल्हा पक्ष से बारात लेकर लाने की गुहार लगाई। मगर दूल्हा पक्ष के लोगों ने बारात लाने से साफ इनकार कर दिया।  
PunjabKesari
इस संबंध में महिला थाना सुनीता ने बताया कि दुल्हन व उसका परिवार थाने में शिकायत लेकर आया है। उधर से दूल्हा पक्ष को पुलिस ने तलब कर लिया है। दोनों पक्षों से बातचीत करने के बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगीं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rakhi Yadav

Recommended News

Related News

static