सी.ए. के दूसरे लैवल में जींद की दीपा जैन ने किया इंडिया टॉप

punjabkesari.in Tuesday, Jul 31, 2018 - 08:45 AM (IST)

 जींद(ब्यूरो): बांगर की दीपा जैन ने आई.पी.सी.सी. (ओल्ड समैस्टर) सी.ए. के दूसरे लैवल में 81.43 प्रतिशत अंक प्राप्त करके पूरे इंडिया में टॉप स्थान प्राप्त किया। 3 लैवल में होने वाली इस परीक्षा का परीक्षा परिणाम रविवार शाम को घोषित किया गया। दीपा जैन एस.एस. जैन सभा के पूर्व प्रधान मदन लाल जैन की पोती है। दीपा जैन ने बताया कि सी.ए. के दूसरे लैवल के लिए 3 से 15 मई तक 7 एग्जाम हुए थे। इंडिया में सी.ए. के लिए 32,878 ने एग्जाम 2 गु्रपो को लेकर दिया था। 1.07 प्रतिशत परीक्षा देने वाले ही पास हो पाए। 700 में से 570 अंक प्राप्त करके इंडिया में आई.पी.सी.सी. (ओल्ड समैस्टर) सी.ए. के दूसरे लैवल में टॉप पर रही है। उसने बताया कि हिसार के विद्या देवी जिंदल से 12वीं कक्षा पास करने के बाद दिल्ली के हंसराज कॉलेज में बी.कॉम के अंतिम वर्ष की छात्रा है। सी.ए. बनने के बाद  खुद का बिजनैस करने की उसकी इच्छा है। 

दादा मदन लाल, दादी राम दुलारी, पापा विपिन जैन, माता अन्नु जैन ने उसका आत्मविश्वास बढ़ाया। मदन लाल जैन ने कहा कि उनके परिवार के सदस्यों ने बेटियों को बेटों की तरह तव्वजो दी है। पोती दीपा जैन की सी.ए. बनने की इच्छा थी। इसको लेकर दिल्ली कॉलेज में एडमिशन के साथ-साथ कोङ्क्षचग भी दिलवाई ताकि उसके जो मन में है, वह पूरा हो। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rakhi Yadav

Recommended News

Related News

static