अज्ञात वाहन की टक्कर से कार सवार व्यक्ति की मौत, ससुराल से लौट रहा था घर

punjabkesari.in Tuesday, Nov 02, 2021 - 08:54 AM (IST)

कैथल : ढांड क्षेत्र में ससुराल से वापस घर लौट रहे कार चालक की सड़क हादसे में मौत होने का मामला सामने आया है। पुलिस में मृतक के दोस्त की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

मृतक के दोस्त नितिन ने पुलिस को बताया कि वह बीमा कंपनी में काम करता है। सोमवार को वह अपनी पत्नी को ससुराल छोड़कर कुरुक्षेत्र आ रहा था। इस दौरान वह कैथल में उसे मिला। इसके बाद वह अपनी कार में कुरुक्षेत्र की ओर रवाना हुआ। उनके पीछे-पीछे वह अपने दूसरे दोस्त की कार में सवार होकर कुरुक्षेत्र के लिए रवाना हुए। नितिन ने बताया कि जैसे ही वह सोलु माजरा के नजदीक पहुंचे तो सामने से आ रहे अज्ञात वाहन चालक ने परविंद्र की कार में टक्कर मार दी। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static