जजपा विधायक का घेराव करने के आरोप में लगभग 4 दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

punjabkesari.in Sunday, Dec 27, 2020 - 08:19 AM (IST)

गुहला-चीका : गुहला पुलिस ने गुहला के जजपा विधायक ईश्वर सिंह का घेराव करने के आरोप में लगभग 4 दर्जन लोगों के खिलाफ भा.द.स. की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। गुहला थाना प्रभारी बीरभान ने बताया कि स्थानीय डी.ए.वी. कालेज में चल रहे कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि विधायक ईश्वर सिंह कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में ही गुप्त सूचना मिली कि कुछ लोग जो किसान आंदोलन से जुड़े हुए है। वे कार्यक्रम का बहिष्कार करने के लिए कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए और मुख्यातिथि विधायक ईश्वर सिंह का घेराव कर लिया।

प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विधायक ईश्वर सिंह इस्तीफे की मांग की। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के बीच बचाव को करते हुए विधायक ईश्वर सिंह को गाड़ी में बिठाया और लोगों ने जमकर नारेबाजी कर काले झंडे दिखाए। थाना प्रभारी ने बताया कि जिन लोगों ने विधायक का घेराव किया था उनकी बकायदा वीडियो बनाई गई है ताकि घेराव करने वाले लोगों की पहचान हो सके। फिलहाल किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी का कोई समाचार नहीं है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Manisha rana

Recommended News

Related News

static