कुरुक्षेत्र में युवक के दोनों हाथ काटने का मामला: CIA-1 ने 2 ओर आरोपियों को किया काबू

punjabkesari.in Monday, Jan 16, 2023 - 11:14 AM (IST)

कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र जिले के गांव राहड़ा के जुगनू के दोनों हाथ काट कर ले जाने के मामले में पुलिस ने दो ओर आरोपियों को काबू कर लिया है। एक आरोपी करनाल के राहड़ा गांव के अमराव सिंह और एक जींद के जुलानी गांव का नितिन है। पुलिस अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।


दोनों हाथ काटने की वारदात को दिया था अंजाम



इंस्पेक्टर मलकीत सिंह ने बताया कि 9 जनवरी को कुरुक्षेत्र हवेली पर कुछ अज्ञात लोगों द्वारा एक युवक के दोनों हाथ काटने की वारदात को अंजाम दिया गया था। यह पुरानी रंजिश और गैंगवार के चलते किया गया था। आरोपी उसके हाथ काट कर अपने साथ ले गए थे। 


गिरफ्तारी पर रखा था 1 लाख का इनाम


गौर रहे कि वारदात में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी पर एक लाख रुपए के इनाम की घोषणा भी की गई थी। उनकी टीम ने आरोपी अनिल और हरदीप नायक निवासी जामनी हाल वासी रेलवे कालोनी जीन्द को कैथल-जीन्द बोर्डर से कार सहित पहले काबू किया था। इनसे वारदात में प्रयोग किए गए दो कटर बरामद किए गए थे।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)     

 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static