टोल रोड पर दोपहिया वाहन, थ्रीव्हीलर व ट्रैक्टर चलाने पर कटेगा नो एंट्री का चालान
punjabkesari.in Wednesday, Sep 11, 2019 - 10:24 PM (IST)
फरीदाबाद(अनिल राठी): बदरपुर टोल रोड पर अब दोपहिया वाहन, थ्रीव्हीलर और ट्रैक्टर नहीं गुजर सकेंगे। फरीदाबाद ट्रैफिक पुलिस ने इन वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंद लगा दिया है। फरीदाबाद ट्रैफिक पुलिस ने एक आम आदमी की शिकायत के बाद बदरपुर टोल रोड पर प्रतिबंद लगाया है। पुलिस का कहना है कि जो वाहन टोल नहीं देते उन्हें टोल रोड या उसके फ्लाई ओवर पर चलने का अधिकार नहीं है। उनके लिए सर्विस रोड बना हुआ है।
उन्होंने कहा कि अगर ऐसा कोई वाहन करता हुआ पाया जाता है तो उसका नो एंट्री का चालान किया जाएगा। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि बदरपुर टोल पर बने एलिवेटिड पुल के उपर दोपहिया वाहनों की कतार लगी रहती है। इसके चलते अन्य वाहनों को भी चलने में परेशानी का सामना करना पड़ता है, इसके चलते ट्रैफिक पुलिस ने अब टोल न देने वाले वाहनों पर प्रतिबंद लगा दिया है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
हरियाणा में एक बार फिर 6.36 लाख परिवार हुए गरीबी रेखा से बाहर, इस जिले में सबसे ज्यादा कटे BPL कार्ड
