रोडवेज कर्मचारियों के आगे झुकी सरकार, मान ली सभी मांगें

punjabkesari.in Thursday, Apr 13, 2017 - 05:34 PM (IST)

चंडीगढ़ (उमंग श्योराण):हरियाणा रोडवेज कर्मचारी नेताओं की सरकार से सभी मांगों पर परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार से आज फिर से बातचीत हुई। लंबी वार्ता के बाद सरकार और रोडवेज कर्मचारियों के बीच सहमति बन गई। जिसके तहत सरकार ने रोडवेज कर्मचारियों की सभी मांगे मान ली है। जानकारी के अनुसार जिसके बाद रोडवेज कर्मचारियों ने हड़ताल वापस ले ली। इसके अलावा बिना नोटिस दिए हड़ताल पर जाने के चलते 19 डिपो के 120 कर्मचारियों को निलंबित किया गया था। उनका निलंबन भी वापस ले लिया गया है। गौरतलब है कि रोडवेज कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर 4 दिन से हड़ताल पर थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static