मनोहर लाल के आवास पर पहुंचे सीएम नायब सैनी, बोले- करनाल से इस बार बनेगा देश में सबसे बड़ी जीत का रिकार्ड

punjabkesari.in Thursday, Mar 21, 2024 - 07:45 PM (IST)

चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी): हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने करनाल में कहा कि भाजपा बड़े मार्जिन से लोकसभा चुनाव में 10 की 10 सीटें जीतेगी और नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि करनाल से इस बार देश में सबसे बड़ी जीत का रिकार्ड बनेगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी  गुरुवार को करनाल में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आवास पर पहुंचे थे। काफी देर तक मुख्यमंत्री सैनी और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के बीच चुनावी तैयारियों को लेकर चर्चा हुई।

पूर्व सीएम मनोहर लाल से मीटिंग होने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए नायब सैनी ने कहा कि भाजपा की 10 की 10 लोकसभा सीटों पर तैयारियां पूरी है। कार्यकर्ताओं के दम पर और जनता जनार्दन के आशीर्वाद से बड़े मार्जिन से भाजपा दसों लोकसभा की सीटें जीतकर मोदी जी के पास भेजेगी। मुख्यमंत्री ने करनाल लोकसभा से उम्मीदवार मनोहर लाल के बारे में बोलते हुए कहा कि करनाल से इस बार रिकार्ड बनेगा और देश में सबसे बड़ी जीत मनोहर लाल की होगी।

PunjabKesari

पत्रकारों द्वारा पूर्व गृहमंत्री अनिल विज के ट्वीट के बारे में पूछे गए सवाल पर नायब सैनी ने कहा कि अनिल विज हमारे वरिष्ठ नेता हैं। अनिल विज का मार्गदर्शन हमें पहले भी मिलता रहा है और आगे भी मिलता रहेगा। हरियाणा की बची चार सीटों पर प्रत्याशियों के घोषणा के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उम्मीदवार कब तक घोषित होंगे यह पार्लियामेंट्री बोर्ड तय करेगा।

वहीं पार्टी कार्यालय कर्ण कमल में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि चंडीगढ़ में कुछ कार्य बचे हुए हैं जिन्हें दो-तीन दिनों में निपटाकर अब नियमित रूप से कार्यालय में बैठकर चुनाव की तैयारियों पर फोकस रखेंगे और चुनाव प्रचार का काम संभालेंगे। पूर्व सीएम मनोहर लाल ने लोगों की समस्याएं भी सुनीं और उनके समाधान का आश्वासन भी दिया।  

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष योगेंद्र राणा, घरोंडा विधायक हरविंद्र कल्याण, इंद्री विधायक राम कुमार कश्यप, जिला प्रभारी भारत भूषण जुआल, जिला महामंत्री सुनील गोयल, मीडिया प्रमुख डा अशोक कुमार, जय भगवान सीकरी, जिला कोषाध्यक्ष बृज गुप्ता, अर्बन मंडल अध्यक्ष सुनील गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Nitish Jamwal

Recommended News

Related News

static