पंजाब दौरे पर सीएम सैनी...डेरा ब्यास प्रमुख से मुलाकात कर Golden Temple में टेका मत्था

punjabkesari.in Friday, Jun 28, 2024 - 04:21 PM (IST)

चंडीगढ़ (धरणी) : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज पंजाब के दौरे पर हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सैनी ने दरबार साहिब में मत्था टेका और आशीर्वाद लिया। वहीं देश और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने दरबार साहिब में प्रसाद ग्रहण करके सेवा भी की। इससे पहले राधा स्वामी सत्संग ब्यास अमृतसर पहुंचे थे। यहां राधा स्वामी सत्संग ब्यास के आध्यात्मिक प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से मुलाकात की। इसके साथ ही नायब सिंह सैनी ने राधा स्वामी सत्संग ब्यास के दर्शन करने के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी शेयर की।
 


PunjabKesari

सीएम ने लिखा कि राधा स्वामी सत्संग ब्यास के आध्यात्मिक प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों जी से मुलाकात की। उनके कुशल नेतृत्व में आरएसएसबी कई सामुदायिक सेवा प्रयासों में सबसे आगे रहा है। इस अवसर पर बाबा जी से विभिन्न आध्यात्मिक और सामाजिक विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static