कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पर किया जानलेवा हमला

punjabkesari.in Tuesday, Oct 22, 2019 - 02:37 PM (IST)

पलवल (सतीश) : पलवल में पोलिंग बूथ के सामने कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला किया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल कार्यकर्ता को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर भाजपा प्रत्याशी ने हमलावरों को सख्त से सख्त सजा दिलाने की मांग की है।

PunjabKesari
पलवल में बीपी सॉन्ग चुनावी प्रक्रिया पूरी होने के मौके पर शाम रामचंद माइक्रो ऑब्जर्वर 6:00 बजे सल्ला गढ़ स्थित पोलिंग बूथ के सामने भारतीय जनता पार्टी के एक कार्यकर्ता पर कांग्रेस के लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में भाजपा कार्यकर्ता अशोक बघेल गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार दो गाड़ियों में भरकर आए हमलावरों मैं से सात- आठ लोग हाथों में रॉड और डंडे लेकर उतरे। उन्होंने तोड़-फोड़ करके अशोक बघेल पर हमला कर दिया।जिसमें उसके सिर व  दोनों हाथों, पैरों में काफी चोटें आई हैं। घायल कार्यकर्ता को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि सीटी स्कैन की रिपोर्ट के अनुसार सिर की हड्डी में फ्रैक्चर तथा कंधे के साथ-साथ हाथ में भी फ्रैक्चर आया है।

PunjabKesari
अपने कार्यकर्ता पर हुए हमले के बाद भाजपा प्रत्याशी दीपक मंगला ने हॉस्पिटल में जाकर घायल के बारे में जानकारी ली और परिजनों को आश्वस्त कराया। दीपक मंगला ने बताया कि हमला कांग्रेस प्रत्याशी करण दलाल के लोगों ने किया है और इस कायराना हरकत में जो लोग भी शामिल हैं उन्हें किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है।

PunjabKesari
वहीं घायल कार्यकर्ता अशोक बघेल की मां ने बताया कि घर पर छोटे बच्चे ने उन्हें इस घटना की जानकारी दी तो वह दौड़ कर अस्पताल में आए। घायल अशोक बघेल के भाई धर्मेंद्र ने बताया कि हमला करने वालों में अशोक रावत और नरेश रावत प्रमुख थे। जिन की पहचान हुई है लोगों ने दो गाड़ियों के नंबर भी पुलिस को उपलब्ध कराए हैं जिनमें भरकर हमलावर बदमाश पोलिंग बूथ के सामने पहुंचे और भाजपा कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Related News

static