कुत्ते के भौंकने को लेकर हुआ विवाद, एक घायल

punjabkesari.in Friday, Mar 20, 2020 - 11:27 AM (IST)

रतिया (झंडई) : शहर के वार्ड नंबर-3 में पड़ोसियों के कुत्ते के भौंकने को लेकर हुए विवाद में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल महेंद्र सिंह को उपचार के लिए रतिया के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। उपचाराधीन ने पड़ोस में रहने वाले निक्का, राम, काला, कुक्कु के अलावा परिवार के अन्य लोगों पर ईंटों से प्रहार कर घायल करने का आरोप लगाते हुए बताया कि पड़ोस में रहने वाले उपरोक्त लोगों ने कुत्ता आदि पाला हुआ है, जो हमेशा ही राहगीरों पर न केवल भौंकता है, बल्कि उसने अनेक लोगों को काट भी खाया है।

घायल ने बताया कि कुत्ते के बार-बार भौंकने और काटने को लेकर जब उसने पड़ोसियों से शिकायत की तो पहले उनकी महिलाओं ने उसके साथ गाली-गलौच करते हुए मारपीट की और उसके पश्चात परिवार के अन्य लोगों ने ईंटों से प्रहार कर घायल कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static