HAU के कैलेंडर में पूर्व PM चौधरी चरण सिंह की फोटो ना लगने से शुरु हुआ विवाद, दीपेंद्र ने किया यह ट्वीट

punjabkesari.in Tuesday, Feb 01, 2022 - 08:45 AM (IST)

हिसार : हरियाणा के हिसार में चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय के कैलेंडर से पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का फोटो हटाने के मामले में विवाद शुरू हो गया है। इस फैसले पर किसान संगठनों ने  रोष जताया है। इस मुद्दे को लेकर किसान आज कुलपति प्रो. बीआर कांबोज से मुलाकात करेंगे। जबकि किसानों ने चेतावनी भी दी है कि अगर कैलेंडर में बदलाव करने के आदेश नहीं दिए गए तो वह अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर देंगे।

बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के नाम पर स्थापित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हर साल कैलेंडर छापता है। इसमें राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री के अलावा चौधरी चरण सिंह का फोटो होता था। किसान संगठनों ने कहा कि यह पूर्व पीएम का अपमान है। इस तरह से उनका फोटो हटाया जाना ओछी मानसिकता को दर्शाता है। 

चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कैलेंडर से चौ. चरण सिंह जी की फोटो हटाने को लेकर दीपेंद्र हुड्डा ने ट्वीट कर यह कहा कि इससे पहले GJU विश्वविद्यालय के चौ. रणबीर सिंह हुड्डा ऑडिटोरियम से चौ रणबीर सिंह हुड्डा जी की फोटो हटवाई गई थी। उन्होंने यह भी कहा कि  BJP-JJP सरकार में हो रहा ऐसा आचरण आख़िर कौन सी राजनीति का हिस्सा हैं?

चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के कैलेंडर से चौ चरण सिंह जी की फोटो गायब कर दी गयी है।

इससे पहले GJU विश्वविद्यालय के चौ रणबीर सिंह हुड्डा ऑडिटोरियम से चौ रणबीर सिंह हुड्डा जी की फोटो हटवाई गयी थी।

BJP-JJP सरकार मे हो रहा ऐसा आचरण आख़िर कौन सी राजनीति का हिस्सा हैं? pic.twitter.com/2xny8GQZDI

— Deepender S Hooda (@DeependerSHooda) January 31, 2022


 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static