Sonipat: दुष्कर्म व हत्या के 2 दोषियों को अदालत ने सुनाई फांसी की सजा, अपहरण कर की थी वारदात

punjabkesari.in Monday, Dec 19, 2022 - 04:18 PM (IST)

सोनीपत (सन्नी) : हरियाणा के सोनीपत जिले में अतिरिक्ति जिला एवं सत्र न्यायाधीश आरपी गोयल की अदालत ने युवती की रेप के बाद हत्या मामले में दो दोषियों को फांसी की सजा सुनाई है। जिले के सिटी थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती का रेप कर मौत के घाट उतार दिया था।

बताया जा रहा है कि पुलिस ने रोहतक की पाश्र्वनाथ सिटी में युवती का शव बरामद किया था। उसकी पहचान सोनीपत की 19 वर्षीय युवती के रूप में हुई थी। युवती घर से 9 मई 2017 को फैक्टरी में जाने के लिए निकली थी। युवती की मां ने कीर्ति नगर के सुमित पर उसकी बेटी के अपहरण का आरोप लगाया था।

वहीं सीआईए की टीम ने कीर्ति नगर के सुमित को तमंचे के साथ काबू किया था। उसने पूछताछ में बताया था कि उसने कबीरपुर निवासी विकास यादव के साथ मिलकर युवती का कार में अपहरण किया था। उसके बाद वह युवती को कार में लेकर रोहतक गए थे। रोहतक में उसे कोई नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। उसके बाद उसकी पार्श्वनाथ सिटी में ले जाकर हत्या कर दी थी। सुमित के बाद आरोपी विकास यादव को भी गिरफ्तार कर लिया था। एएसजे आरपी गोयल की अदालत ने सुमित व विकास यादव को 6 दिसंबर को मामले में दोषी करार दिया था। इस मामले में आज अदालत ने दोनों दोषियों को फांसी की सजा सुनाई है। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)       


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static