नगर निगम के सीनियर ऑफिसर की बहू ने की आत्महत्या, दहेज प्रताडऩा का आरोप

punjabkesari.in Tuesday, Oct 24, 2017 - 06:20 PM (IST)

करनाल(कमल मिड्ढ़ा): सोमवार को अशोका नर्सरी में नगर निगम के अधिकारी की पुत्र वधु (22) वर्षीय ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा आत्महत्या कर ली। मृतक लड़की के पिता मनोज के बयानों पर पुलिस ने नगर निगम करनाल में वरिष्ठ अधिकारी आरोपी ससुर महिपाल, सास शीला और पति प्रणब चौधरी पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, 8 महीने पहले लड़की का विवाह बड़े धूमधाम से किया था, परंतु लड़के वाले दहेज की मांग कर लड़की को परेशान करते थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है मृतका की शादी 8 माह पहले करनाल नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी महिपाल के बेटे के साथ हुई थी जो उत्तर प्रदेश में बिजली विभाग में एस.डी.ओ. के पद पर कार्यरत था। उनकी पुत्र वधु अपने ससुराल से सुबह ही अपने मायके आई थी। इस दौरान उसने संदिग्ध परिस्थितियों मेें फांसी लगा कर जीवन लीला समाप्त कर ली। मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। मृतका का पति एसडीओ के पद पर तैनात है, शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौप दिया गया है।

PunjabKesari

लड़की के पिता मनोज ने बताया कि, उसने अपनी जमीन को गिरवी रख कर के अपनी बेटी की शादी की थी। मनोज ने कहा, मैंने ससुराल पक्ष के लोगों को दहेज के नाम पर करीब सात से आठ लाख रूपए दिए है। लड़के के घर के अन्य लोगों के खातों में पैसा ट्रांसफर किया है। मनोज ने आरोप लगाया है कि, उसे हमेशा दहेज में अच्छी चीजें ही देने पर ही दबाव बनाया गया। मनोज मीडिया और लोगों पर भरोसा होने की बात कहते हुए रोने लगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static