राजस्थान से ससुराल आए युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

punjabkesari.in Sunday, Jun 06, 2021 - 11:32 AM (IST)

महेंद्रगढ़ (योगेंद्र सिंह) : राजस्थान के बहरोड़ तहसील केगांव जखराना से अपनी ससुराल दुलोठ अहीर आए अरविंद नामक शख्स की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। जब यह जानकारी अरविंद के पिता बहादुर सिंह को लगी तो वह गांव पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनके दो बेटे हैं। अरविंद छोटा बेटा है और वर्ष 2016 में उन्होंने दुलोठ अहीर रहने वाले भूप सिंह की बेटी शोभा उर्फ मनीषा से शादी की थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही अरविंद व शोभा के बीच विवाद होने लगा था। जब भी अरविंद ससुराल आाता तो उसके साथ भूप सिंह, शोभा, बड़ी बहन सुमन, उसका पति और छोटी बहन उसके साथ मारपीट करते थे। गालीगलौच भी करते थे और एक बार जानलेवा हमला भी कर चुके हैं।

19 मई को शोभा झूठ बोलकर मायके आ गई थी। वहीं अरविंद को उन्होंने 4 जून को फोन कर बुलाया और उसके साथ मारपीट कर उसे जहरीला पदार्थ खिलाकर उसकी हत्या कर दी। हालांकि ससुराल पक्ष का कहना है कि अरविंद ने ही कुछ जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की है। अब पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static