पानी डिस्चार्ज करने के बावजूद यमुना अभी भी उफान पर, कई इलाके हुए जलमग्न

punjabkesari.in Thursday, Jul 29, 2021 - 03:47 PM (IST)

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता ): हरियाणा के यमुनानगर मे हथिनी कुंड बैराज से डिस्चार्ज किया गया 1लाख 59000 क्यूसेक पानी लगातार दिल्ली की तरफ बढ़ रहा है। जहां बुधवार दोपहर को हथिनी कुंड बैराज पर यमुना उफान पर आई और उसके बाद लगातार 20 घंटे हथिनी कुंड बैराज से एक लाख से अधिक क्यूसेक पानी डिस्चार्ज होता रहा। हरियाणा के कई इलाकों के साथ साथ दिल्ली में भी यमुना के पानी को बढ़ाएगा। जिससे यमुना के निचले इलाकों में दिक्कतें पैदा हो सकती हैं।

यमुनानगर में हथिनी कुंड बैराज से पानी डिस्चार्ज किए जाने का सिलसिला बुधवार दोपहर 12:00 बजे शुरू हुआ। उसके बाद लगातार पानी बढ़ता गया। पहाड़ी इलाकों में हुई भारी बारिश के चलते यमुना उफान पर आई। जिसके बाद लगातार 20 घंटे यमुनानगर यमुना में एक लाख  क्यूसेक पानी डिस्चार्ज होता रहा। यमुनानगर से पानी को दिल्ली पहुंचने में लगभग 72 घंटे का समय लगता है। इस दौरान हरियाणा के विभिन्न इलाकों में हुई बारिश से यमुना के पानी में और इजाफा हुआ । इसी कारण दिल्ली में यमुना का जलस्तर अगले कुछ घंटों में और बढ़ेगा, जिसके चलते यमुना के आसपास के इलाके के लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

यमुनानगर के उपायुक्त गिरीश अरोड़ा ने हालांकि यमुनानगर व आसपास के इलाकों में सभी तरह की तैयारियां होने का दावा किया है, लेकिन पानी जैसे जैसे निचले इलाकों में जाएगा उससे लोगों की दिक्कतें बढ़ेंगी। यमुना में लगातार एक लाख क्यूसेक पानी लगभग 20 घंटे बहने के कारण जैसे ही पानी नीचे उतरेगा इससे जबरदस्त भूमि कटाव होगा, जिसके चलते यमुना के साथ के इलाकों की भूमि यमुना में जा सकती है। हालांकि सिंचाई विभाग ने सभी तरह के प्रबंध किए जाने के दावे किए थे, लेकिन इसके बावजूद कई इलाके ऐसे हैं जहां यमुना के किनारे कच्चे हैं वहां जबरदस्त भूमि कटाव देखने को मिल सकता है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static