कृषि कानूनों को लेकर धनखड़ का गाना हुआ वायरल, बोले- ये मंडी न्यू ही चलेगी...

punjabkesari.in Sunday, Oct 04, 2020 - 05:43 PM (IST)

चंडीगढ़ (धरणी): हरियाणा भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ अब गीतकार भी बन गए हैं। उन्होंने तीनों कृषि कानूनों को लेकर एक गीत लिखा है। गीत के बोल हैं- ये मंडी न्यू ही चलेगी, एम एस पी न्यू ही आवेगा, बढ़ बढ़ के ने आवेगा। सुन लो रे थम कांग्रेस वालों, कितना भी थम जोर लगा लो, थारी झूठ नहीं बिकने देंगे। तुम तोड़ा ट्रेक्टर फूंकोगे, हम पोल खोल कर रख देंगे। 

राहुल को थम लयोगे, तुम झूठी हवा बनाओगे। तुम रॉबर्ट को ले आओ, किले माहरे दे जायो, तुम चोर हो स्वामीनाथन के। सूखे केवल नाटक के, ये मोदी 6-6 दे रहा से। सीधे म्हारे खाते में। यो कानून नए नए लाया से, म्हारी आर्थिक आजादी के। ये नारे थमने लाएं थे क्यों भूल गए थम गांधी के। एम एस पी न्यू ही आवेगा, बढ़ बढ़ के ने आवेगा। सुन लो न थम कांग्रेस वालो, कितना भी तुम जोर लगा लो, थारी झूठ नहीं बिकने देगें।

धनखड़ के गीत में राहुल व उनके जीजा रॉबर्ट वाड्रा पर सीधा तंज भी कसा गया है। हरियाणा में भाजपा संगठन को प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ के रूप में यह नया गीतकार मिल गया है। शनिवार देर रात 11 बजे के करीब यह सोशल मीडिया पर धनखड़ का लिखा गीत वायरल किया गया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vinod kumar

Recommended News

Related News

static