रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचे डीजल-पेट्रोल के दाम

punjabkesari.in Tuesday, May 01, 2018 - 08:18 AM (IST)

फरीदाबाद(सुधीर राघव): पेट्रोल-डीजल के रेट इन दिनों रिकॉर्ड स्तर पर हैं। शहर में सोमवार को पेट्रोल 75.45 रुपए और डीजल 67.06 रुपए प्रति लीटर था। ये आज तक का सबसे अधिक रेट है। सरकार ने 11 महीने पहले रोज रेट बदलने की व्यवस्था की थी।

पंजाब केसरी ने इसकी पड़ताल की तो सामने आया कि पेट्रोल-डीजल के दाम में 10 पैसे की भी बढ़ोतरी होने पर शहरवासियों की जेब पर प्रतिदिन 2.50 लाख रूपए का भार पड़ता है। सरकार ने 16 जून 2017 से पेट्रोल-डीजल का रेट रोज बदलने की व्यवस्थाओं की थी। औसतन एक महीने में 5 दिन रेट कम होते है। इसमें 8 से 15 पैसे का फर्क आता है। बाकी के 25 दिन दाम बढ़ते हैं, जिससे महीने के अंत में पेट्रोल-डीजल लगभग 3 रुपए तक महंगा हो जाता है।  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rakhi Yadav

Recommended News

Related News

static