Weather Update: गर्मी से जूझ रहे लोगों को बूंदाबादी ने दी राहत, 40 डिग्री दर्ज किया गया तापमान

punjabkesari.in Monday, May 30, 2022 - 08:21 AM (IST)

फरीदाबाद (ब्यूरो) : पिछले दो दिन से गर्मी से जूझ रहे लोगों को रविवार शाम को हल्की बूंदाबांदी ने राहत दी। बूंदाबांदी से तापमान में अधिक गिरावट देखने को नहीं मिली, लेकिन लोगों को गर्मी से राहत तो जरूर मिली। रविवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार सोमवार को तापमान में बदलाव देखा जा सकता है। शहर के मौसम में पिछले एक सप्ताह से बदलाव चल रहा है। पिछले सप्ताह भी बारिश आने से लोगों को गर्मी से राहत मिली थी। वहीं सप्ताह अंत से एक बार फिर तापमान में वृद्धि होने का सिलसिला शुरू हो गया है, जो रविवार को भी जारी रहा। रविवार को आसमान पूरी तरह से साफ रहा।  तेज धूप निकली रही। शाम को मौसम ने अचानक करवट ली। आसमान में घने बादल छा गए और झमाझम बारिश शुरू हो गई। करीब 15 मिनट हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया। लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली।

मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार रविवार को फरीदाबाद का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक सुरेश कल्याण के अनुसार सोमवार को न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी और अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट होने की संभावना है। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static