बिजली निगम कर्मचारियों में मचा हड़कम्प, यस बैंक में 3500 कर्मियों के GPF के करोड़ों रुपए फंसे

punjabkesari.in Monday, Mar 09, 2020 - 08:43 AM (IST)

चंडीगढ़ : हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम के 1000 करोड़ रुपए यैस बैंक में जमा करवाने को लेकर जहां तरह-तरह के सवाल उठ रहे थे, वहीं दूसरी तरफ दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के 3500 कर्मचारियों के 2500 करोड़ रुपए यैस बैंक में जमा होने से कर्मचारियों में हड़कम्प मचा हुआ है। कर्मचारियों में इस बात को लेकर ज्यादा डर बना हुआ है जब उनकी जानकारी में यह मामला आया कि बैंक का वित्तीय संकट निपटने के बाद ही उनके जी.पी.एफ. के पैसे के बारे में कोई फैसला हो पाएगा।

निगम के उच्चाधिकारी कर्मचारी संगठनों को विश्वास दिलवा रहे हैं कि उनका पैसा सुरक्षित है। दूसरी ओर दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने अपने घरेलू औद्योगिक व अन्य उपभोक्ताओं के यस बैंक के खाते में बिजली बिल का भुगतान करने पर भी रोक लगा दी है।  हरियाणा सर्व कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लाम्बा ने कहा है कि सरकार को कर्मचारियों के जी.पी.एफ. का पैसा सुरक्षित करने के लिए उचित कदम उठाने चाहिएं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static