बिजली विभाग की लापरवाही, करंट लगने से कर्मचारी की मौत

punjabkesari.in Thursday, Nov 09, 2017 - 12:40 PM (IST)

पिहोवा:बिजली बोर्ड में अनुबंध तौर पर कार्यरत युवा कर्मचारी की अधिकारियों की लापरवाही से करंट लगने से मौत हो गई। सूचना पाकर मृतक के परिजन व पुलिस मौके पर पहुंची। पिहोवा निवासी अवतार सिंह ने पुलिस को शिकायत दी कि उसका भाई भाग सिंह 1 वर्ष से बिजली निगम में अनुबंध तौर पर ए.एल.एम. के पद पर तैनात था। उसकी 12 नवम्बर को शादी होनी थी परंतु निगम से छुट्टी न मिलने के कारण उसके उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार मुर्तजापुर के समीप खेत में ट्रांसफार्मर ठीक करने गया था। 

वहां 11,000 किलोवाट का ट्रांसफार्मर जमीन व एक खम्भे पर रखा था। उनकी तारें सीधी लगी थीं जोकि बिना फ्यूज के थीं। इसी लापरवाही के चलते भाग सिंह करंट की चपेट में आ गया। शिकायतकर्ता के अनुसार घटना के बाद जे.ई. फरार हो गया। पुलिस ने निगम के जे.ई. व एस.डी.ओ. के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, निगम के ग्रामीण एस.डी.ओ. अनिल कुमार ने बताया कि इस बारे में उन्हें पूरी जानकारी नहीं है। निगम के जे.ई से बातचीत कर पूरी जानकारी हासिल करने के पश्चात ही कुछ बता पाएंगे।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static