मांगों को लेकर कर्मचारियों का अांदोलन, हिसार में 3300 ने दी गिरफ्तारियां

punjabkesari.in Thursday, Jun 28, 2018 - 05:31 PM (IST)

हिसार( विनोद सैनी): सर्व कर्मचारी संघ ने आज अपनी मांगो को लेकर हरियाणा प्रदेश भर में प्रदर्शन किया और जेल भरों अांदोलन के तहत अपनी गिरफ्तारियां दी।हिसार में एचएयू गेट के सामने 3300 कर्मियों ने गिरफ्तारिया दी। इनमें सर्व कर्मचारी संघ, सीटू, वनविभाग के मजदूर तथा ग्रामीण सफाई कर्मचारी शामिल थे। इस अांदोलन के चलते प्रशासन ने भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया था।

कर्मचारियों की मांग है कि ढेड लाख कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए, 1800 वेतन घोषित करने के अलावा ट्रेड यूनियन अधिकारी पर हमले बंद करने की मांग की गई। 1-1-16 के बाद के भत्ते लागू किया जाएं और समान काम समान वेतने दिया जाए। उन्होंने कहा सरकार उनकी मागों को लेकर मुकर रही है। उन्होंने बताया कि 33 कर्मचारियों ने गिरफ्तारिया दी है। एक से लेकर 10 जुलाई तक प्रदेश के सभी विधायकों को ज्ञापन देंगे। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर मांगे नही मानी तो कर्मचारी विधान सत्र का घेराव भी करेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Recommended News

Related News

static