स्कूल टीचर बनकर स्टाई फंड का झांसा देकर की ठगी
punjabkesari.in Wednesday, Sep 27, 2023 - 07:02 PM (IST)

गुडग़ांव, (ब्यूरो): पटौदी थाना एरिया में स्कूल टीचर बनकर स्टाई फंड देने के नाम पर सात हजार रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है।
गुड़गांव की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
पुलिस को दी शिकायत में गांव इंछापुरी के कृष्ण कुमार ने कहा कि 23 जुलाई को वह हेलीमंडी के एक अस्पताल में गए हुए थे। इसी दौरान उन्हें अज्ञात नंबर से कॉल आई और उनसे बात करने लगा। फोन करने वाले ने खुद को सरकारी स्कूल का मास्टर बताया और कहा कि उनका 10 हजार रुपए स्टाईफंड आया हुआ है। इसे भेजने के लिए उसने पहले एक रुपए पेटीएम किए।
इसके बाद 5 हजार रुपए का लिंक उन्हें भेजा। जैसे ही लिंक पर टच किया वैसे ही उसके खाते से 5 हजार रुपए कट गए। इसके बाद आरोपी ने उनके खाते से इसी तरह के लिंक के जरिए 2 हजार रुपए निकाल लिए। इस बारे में उन्होंने पटौदी थाना पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Ravi Pradosh vrat 2023: दिसंबर माह के पहले प्रदोष व्रत पर करें ये उपाय, फर्श से अर्श पर पहुंच जाएगा व्यापार

Masik Shivratri: साल की आखिरी मासिक शिवरात्रि पर इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे भोलेनाथ

दो दिवसीय दौरे पर कल लखनऊ आएंगी राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु, हार्ट फाउंडेशन के कार्यक्रम में होंगी शामिल

खत्म हुआ 6 महीने का इंतजार, इस तारीख को होंगे कुश्ती संघ के चुनाव