प्रसिद्ध हरियाणवी डांसर अनामिका बावा ने खाया जहर, पति पर लगाए गंभीर आरोप(VIDEO)

punjabkesari.in Sunday, Dec 30, 2018 - 11:40 AM (IST)

हिसार(विनोद सैनी): हिसार में एक हरियाणवीं कलाकार अनामिका बावा उर्फ एनीबी ने शनिवार देर रात अपने घर में जहर निगल आत्महत्या करने का प्रयास किया, लेकिन समय रहते महिला के परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उपचार के बाद उसकी हालात सामान्य बनी हुई है। अनामिका के इस कदम की वजह उनके पति का किसी और महिला के साथ प्रेम प्रसंग होना बताया जा रहा है। शनिवार की रात जिस दिन अनामिका ने जहर निगला उसी दिन उनके पति का जन्मदिन भी था।  
PunjabKesari, mahila
अनामिका बावा का कहना है कि करीब 5 साल पहले शेखर के साथ शादी हुई थी। सबकुछ ठीक चल रहा था, लेकिन एकदिन पति की लाइफ में दिल्ली की एक महिला आ गई, जो कि शादीशुदा है। अनामिका का आरोप है कि महिला के कारण जिंदगी बर्बाद हो गई है। पति के साथ विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। वे महिला मेरे पति को हमेशा मेरे खिलाफ भड़काती रहती है।

आरोपी महिला ने फोन कर इतना परेशान किया कि मुझे जहर खाना पड़ा। उसका कहना है कि पति लड़ाई झगड़ा करके रोहतक में रहने लगा था और आज तीन दिनों से वे लापता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Related News

static