किसान मोर्चा के अहवान पर अनाज मंडी में होगी किसान महापंचायत, कई किसान नेता रहेंगे मौजूद

punjabkesari.in Sunday, Aug 29, 2021 - 12:29 PM (IST)

नूंह  (अनिल): नूंह में आज संयुक्त किसान मोर्चा के अहवान पर अनाज मंडी में एक किसान महापंचायत होने जा रही है जिसमे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चो राकेश टिकैत, मेवाती किसान मोर्चा के सदर मोलाना अरशद मिलखेडला, जय किसान आंदोलन के संस्थापक प्रो योगेंद्र यादव,सरदार बलबीर सिंह राजेवल,सरदार जोगेंद्र सिंह उग्राहा,डॉ दर्शन पाल् सिंह,भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव युद्धबीर सिंह,आल इंडिया किसान सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कॉमरेड अमराराम,आल इंडिया किसान खेत मजदूर के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यवान जी ओर मेवात व प्रांतों से भी मुख्य किसान नेता पहुँच रहे रहे है। 

PunjabKesari

बता दें कि करनाल में प्रशासन द्वारा किसानों पर दो बार हुए लाठीचार्ज के बाद आज किसान नेता राकेश टिकैत घायल हुए किसानों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे। टिकैत ने  किसानों पर हुए लाठीचार्ज का आदेश देने वाले अधिकारी को दिया सरकारी तालिबानी का दर्जा दिया।  उन्होंने कहा कि ऐसे अधिकारी की पोस्टिंग नक्सली क्षेत्र में होनी चाहिए। ऐसे अधिकारी के खिलाफ जब तक कार्यवाही नहीं होती किसान चेन से भी बैठगा।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static