किसान महापंचायत में पहुंचे इनैलो के वरिष्ठ नेता अभय चौटाला को किसानों ने किया सम्मानित

punjabkesari.in Wednesday, Mar 24, 2021 - 09:22 AM (IST)

कुरुक्षेत्र (सिंधवानी) : कुरुक्षेत्र के गांव किरमच में किसान महापंचायत का आयोजन किया गया, जिसमें इंडियन नैशनल लोकदल पार्टी के प्रधान सचिव चौधरी अभय चौटाला ने मुख्य रूप से शिरकत की। कार्यक्रम में पहुंचने पर अभय चौटाला का किसानों, इनैलो कार्यकत्र्ताओं ने स्वागत किया। इस मौके पर भारी संख्या में आस-पास के क्षेत्रों से किसान व महिलाओं ने भाग लिया। अभय चौटाला ने सबसे पहले शहीदी दिवस भगत सिंह की तस्वीर पर पुष्प अॢपत कर श्रद्धांजलि दी। ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए भाजपा और जजपा सरकार जमकर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों से किए हुए वायदे को पूरा करने की वजह 3 कृषि कानून बनाए, जिसको लेकर एक तरफ देश का किसान न केवल आंदोलन कर रहा है, वहीं दूसरी ओर विदेशों में बैठे भारतीय भी देश में लागू किए गए 3 कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग कर रहे हैं। 

अभय चौटाला ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि बहुत से लोग किसानों के नाम पर राजनीति कर रहे हैं। जजपा और भाजपा के लोग किसान हितैषी होने की बातें कर रहे थे। अविश्वास प्रस्ताव में उन सबके चेहरों से नकाब उतर चुका है। वहीं उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर तंज कसते हुए कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा चाहते हैं कि भाजपा सत्ता में बनी रहे, इसके लिए वह लगातार भाजपा के एजैंट के रूप में काम कर रहे हैं। भाजपा और जजपा के विधायकों, मंत्रियों, सांसदों का लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में विरोध किया जा रहा है। इसके बाद सैक्टर- 5 सहित कई कार्यक्रमों में लोगों से मुलाकात की। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Recommended News

Related News

static