फिल्म स्कॉटलैंड ऑस्कर पुरस्कार के लिए नामांकित, रोहतक के राजेश बक्शी ने की है एक्टिंग

punjabkesari.in Saturday, Dec 28, 2019 - 04:54 PM (IST)

रोहतक(स.ह.): दुनिया भर में सम्मानित ऑस्कर अवार्ड के लिए भारतीय हिंदी फीचर फिल्म स्कॉटलैंड को नामित किया गया है। यह फिल्म पहले ही 62 अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकी है और अभी भी गिनती लगातार बढ़ रही है। इस फिल्म में रोहतक के राजेश बक्शी द्वारा अभिनय किया गया है। उनकी इस फिल्म के ऑस्कर में पहुंचने से उनके घर में खुशी का माहौल है।

अभिनेता राजेश बक्शी ने बताया कि ऑस्कर में गिनी-चुनी फिल्में ही पहुंच पाती हैं। दुनिया के हर कलाकार का सपना होता है कि वह ऑस्कर तक पहुंचे। हिंदुस्तान की फिल्म स्लम डॉग मिलेनियर के बाद यह दूसरी फिल्म है जो ऑस्कर के लिए चयनित हुई है। राजेश बक्शी ने बताया कि यह हरियाणा के लिए गर्व की बात है कि यहां के खिलाडिय़ों की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म ने देश व प्रदेश का नाम रोशन किया है। फिल्म को मनीष वात्सल्य ने निर्देशित किया है तथा इसमें उनकी अहम भूमिका है।

देश में हो रही कुछ बहुत ही वास्तविक घटनाओं पर आधारित इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे लड़कियों के साथ दुष्कर्म के बाद उनकी निर्दयता से हत्या कर दी जाती है। इस फिल्म की कहानी सतर्कता का संदेश देने के साथ एक समाधान की भी तलाश करती है। इसे लेखक ने बहुत अध्ययन के बाद तैयार किया है।

फिल्म में दुष्कर्म पीड़िता के पिता न्याय के लिए कानून और व्यवस्था को मजबूर होकर अपने हाथ में लेता है। फिल्म स्कॉटलैंड में आदम सैनी, खुशबू पुरोहित, डा. राजेश बक्शी, मनोज वात्सल्य, चेतन पंडित, दया शंकर पांडेय के साथ आकाश डागर, अमीन, समन कात्यायन, शाहबाद खान, संजीव झा, बृजेश झा, आदि ने प्रमुख भूमिकाएं निभाई हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

vinod kumar

Recommended News

Related News

static