फिल्म नीति से हरियाणवी संस्कृति का संवर्धन, संरक्षण व प्रोत्साहन होगा: खट्टर

punjabkesari.in Sunday, Sep 09, 2018 - 10:48 AM (IST)

चंडीगढ़(ब्यूरो): मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा प्रदेश की फिल्म नीति से हरियाणवी संस्कृति का संवर्धन, संरक्षण व प्रोत्साहन होगा। नई दिल्ली में हरियाणा भवन में मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा आंचलिक संस्कृति पर, हरियाणवी भाषा-बोली में व हरियाणा क्षेत्र में फिल्में बनाने के लिए प्रोत्साहन दिया गया है। अनेक व्यक्तियों से विचार-विमर्श के उपरांत हरियाणा की फिल्म नीति तैयार की गई।

 मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणवी संस्कृति, हरियाणवी भाषा-बोली व हरियाणा क्षेत्र में फिल्मों के संदर्भ में प्रोत्साहन के लिए हरियाणा की फिल्म नीति में 2 करोड़ रुपए की अधिकतम सीमा निर्धारित की गई है। मुख्यमंत्री ने विपक्षी दलों के बंद के आह्वानों को आधारहीन बताते हुए कहा कि विपक्षी दलों के पास कोई मुद्दा नहीं है। जनता से उन्हें कोई समर्थन नहीं मिल रहा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Recommended News

Related News

static