पंचकूला: चुपचाप कोरोना मरीज का इलाज करने वाले डॉक्टर पर FIR दर्ज, कई जिंदगिया को डाला खतरे में

punjabkesari.in Friday, Apr 17, 2020 - 12:53 PM (IST)

पंचकूला (उमंग)- कोरोना मरीज की जानकारी छुपाने वाले डॉक्टर ऋषि नागपाल पर पंचकूला पुलिस ने केस दर्ज किया है। उन पर सीएमओ की शिकायत पर महामारी एक्ट का उल्लंघन करने की धारा में सेक्टर- 5 थाने में केस दर्ज किया गया है। सेक्टर 11 में नागपाल अस्पताल है, जिसके संचालक डॉक्टर ऋषि नागपाल हैं। सेक्टर 15 निवासी परिवार इनके पास इलाज के लिए आ रहा था। आरोप है कि डॉक्टर ने जिला स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन को इनकी जानकारी नहीं दी और इलाज करते रहे। यही वजह रही कि महिला के परिवार के साथ अब 9 लोग कोरोना की चपेट में आ गए हैं। अब इन 9 लोगों के संपर्क में आने वाले लोगों का पता लगाना पुलिस प्रशासन के लिए चुनौती होगा।इस मामले के बाद स्वास्थ्य विभाग अब प्राइवेट अस्पतालों व उनके संचालकों पर पैनी नजर रखेगा। जिले में छोटे बड़े मिलाकर करीब 100 क्लीनिक व अस्पताल हैं।

अनिल विज खुद ले रहे मामले में अपडेट
प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग लगातार चेता रहा है कि कोई भी कोरोना संबंधित मरीज की जानकारी आए तो तुरंत प्रेषित की जाए। लेकिन डॉक्टर नागपाल ने ऐसा नहीं किया। नतीजतन उनके खिलाफ महामारी एक्ट के तहत एफआईआऱ दर्ज की गई है। मामले की गंभीरता ये है कि खुद हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज मामले पर अपडेट ले रहे हैं।

लापरवाह डॉक्टर बख्शे नहीं जाएंगे
लापरवाही करने वाले प्राइवेट डॉक्टरों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। डॉ नागपाल ने लक्षण पहले ही देख लिए थे लेकिन खुद ही इलाज करते रहे। जब बीमारी बढ़ गई तो सिविल अस्पताल को बताया। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
-मुकेश कुमार आहूजा, जिला उपायुक्त, पंचकूला


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static