फायरिंग करने वाले पांच आरोपी काबू, पुरानी रंजिश के चलते वारदात को दिया था अंजाम
punjabkesari.in Friday, Oct 28, 2022 - 12:55 AM (IST)

कुरुक्षेत्र: जिले की पुलिस ने फायरिंग करने वाले पांच आरोपियों को काबू किया हैं। जो पुरानी रंजिश के चलते एक युवक को जाने से मारने आए थे, लेकिन वह अस्पताल के शौचालय में जाकर छिप गया था। जिससे उसकी जान बच गई थी। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया हैं।
बता दें कि एक महीने पहले मनु नामक युवक अपने दोस्तों के साथ हुक्का की दुकान से वापस जा रहा था। इस दौरान उनकी गाड़ी एक कार से टकरा गई और वह गिर गया। तभी कार सवार एक युवक ने उस पर गोलियां चलाना शुरू कर दी। मनु घटनास्थल से उठकर अस्पताल की तरफ भागने लगा और आरोपी उसका पीछा करने लगे। वह अस्पताल के शौचालय में जाकर छिप गया, लेकिन आरोपी वहां तक भी पहुंच गए और अस्पताल में फायरिंग किए। गनीमत रहा कि युवक की जान बच गई।
इस घटना की शिकायत पीड़ित ने पुलिस को दी,जिसके बाद केस दर्ज कर मामले को सीआईए 2 को सौंपी गई थी। जिसके बाद आज आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सीईआए 2 के प्रभारी प्रतीक कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में आदित्य, हर्ष, चिराग,अमन व अभिषेक शामिल हैं और इनके पास घटना में चलाए गए हथियारों को बरामद किया गया है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)